{"_id":"606cabf48ebc3e5921587954","slug":"hathras-new-industrial-feeder-to-be-built-at-a-cost-of-rs-25-lakhs-hathras-news-ali260463271","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 25 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा औद्योगिक क्षेत्र का नया फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 25 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा औद्योगिक क्षेत्र का नया फीडर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए अब बिजली महकमे द्वारा प्रगतिपुरम सब स्टेशन से 11 केवी का नया फीडर बनाया जाएगा। इस फीडर को बनाने में करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी। मुख्य अभियंता कार्यालय से इसका प्रस्ताव भी प्रबंध निदेशक कार्यालय पहुंच गया है। अब वहां से इसको हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि शहर के औद्योगिक क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं। इन औद्योगिक इकाइयों को शहर के प्रगतिपुरम सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस लाइन से साकेत कॉलोनी के अलावा कुछ और कॉलोनियां जुड़ी हुई हैं। इस कारण उद्योगों को ओवरलोडिंग के कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती। उद्यमियों ने बीते दिनों इस समस्या को डीएम के समक्ष रखा था। डीएम ने बिजली विभाग को इस समस्या को दूर करने निर्देश दिए थे।
इसके बाद बिजली अधिकारियों ने सब स्टेशन के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी। जगह नहीं मिली तो विभागीय अफसरों ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए 11 केवी की अलग लाइन बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन
इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्य अभियंता कार्यालय को भेजा गया है। वहां से इस प्रस्ताव को प्रबंध निदेशक के कार्यालय भेज दिया गया है। एमडी कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद इसके लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर काम शुरू कराया जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग से 11 केवी की नई लाइन बनाई जाएगी। इसका प्रस्ताव एमडी ऑफिस पहुंच गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद लाइन बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
सुभाषचंद्रा, अधिशासी अभियंता