{"_id":"62f6949d7c2a8c53fa0e4195","slug":"hathras-new-etm-troubled-operators-on-rakshabandhan-hathras-news-ali2980659109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नई ईटीएम ने रक्षाबंधन पर परिचालकों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नई ईटीएम ने रक्षाबंधन पर परिचालकों को किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
परिवहन निगम स्तर से हाथरस डिपो को 77 एंड्रायड इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) उपलब्ध कराई गई हैं। ये मशीनें रक्षाबंधन से दो दिन पहले आई हैं। नई मशीनों के संचालन में परिचालकों को काफी मुश्किल हुई। परिचालकों का कहना है कि उन्हें इसके लिए प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। हालांकि कुछ परिचालक पुरानी मशीन से ही टिकट बनाते दिखे।
उल्लेखनीय है कि रोडवेज में ईटीएम के लिए पहले ट्राई मैक्स कंपनी का टेंडर था। अब नई कंपनी का टेंडर हो गया। नई ईटीएम डिपो स्तर पर उपलब्ध करा दी गई हैं। ये मशीनें एंड्रायड हैं। हाथरस डिपो को नई मशीनें दो दिन पहले मिली हैं। ये मशीनें काफी हाईटेक हैं, लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में इनके संचालन में परिचालकों को मुश्किल हो रही है।
यह मशीनें मार्ग पर जाने से पहले चालकों का समय भी बर्बाद कर रही हैं। परिचालकों का कहना है कि यदि ये मशीनें पहले आती तो इनको सही ढंग से चलाना सीख लेते। रक्षाबंधन पर भीड़ भी अधिक निकल रही है। साथ ही शून्य टिकट निकालने में भी परेशानी हो रही है। इस कारण कुछ परिचालक पुरानी मशीन से काम कर रही हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि परिचालकों को मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई परिचालक नई मशीन चला रहें हैं। कुछ परिचालक पुरानी मशीनों से भी काम कर रहे हैं। संवाद