फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: New DM assumed charge, counted priorities

हाथरस : नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार, गिनाईं प्राथमिकताएं

Fri, 01 Jan 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: New DM assumed charge, counted priorities
हाथरस : कलेक्ट्रेट में कार्यभार संभालते नवागत डीएम रमेश रंजन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शुक्रवार की देर रात को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2013 बैच के आईएएस रमेश रंजन इससे पूर्व जल निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। वहां उन्हें नदी प्रदूषण एवं संरक्षण का कार्य का दायित्व सौंपा गया था। वर्ष 2019 में वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर नवागत डीएम ने कोषागार के डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूर्ण की। इस मौके पर सीडीओ आरबी भास्कर, एडीएम जेपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रेमप्रकाश मीणा और वरिष्ठ कोषाधिकारी शीलेंद्र कुमार मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने दस्तावेजों का मिलान किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को अफसर प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कोई भी अफसर या कर्मचारी जनता के काम में लापरवाही न करें। शासन की प्राथमिकताओं और लोककल्याण के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जिले में गति लाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून, शान्ति, व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed