फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: New buses will soon be included in the fleet of Hathras depot

हाथरस : हाथरस डिपो के बेड़े में जल्द शामिल होंगी नई बसें

Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: New buses will soon be included in the fleet of Hathras depot
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस के लोगों का आने वाले दिनों में बस का सफर सुहाना होगा। डिपो के बेड़े में जल्द नई बसें आएंगी। हाथरस सहित प्रदेश भर के डिपो को 100 नई बसों का आवंटन जल्द होगा। डिपो से पुरानी कुछ बसों की विदाई होगी। नई बसें आने से यात्रियों को राहत मिलेगी। निगम स्तर पर हुई मीटिंग में अफसरों को नई बसों से संबधित जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में काफी बसें पुरानी है। जो दस किमी पूरे करने के साथ समय अवधि भी पूरी कर चुकी है। डिपो द्वारा आय को बढ़ाने के लिए इन बसों का उपयोग किया जा रहा है। ये बसें आए दिन बीच रास्ते में खराब हो जाती है। इस कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अब हाथरस डिपो की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने वाली है। डिपो में जल्द नई बसें आएगी।
विज्ञापन

इसके लिए निगम स्तर पर मीटिंग भी हो चुकी है। वीडियो कांफ्रेस के जरिए रोडवेज के अफसरों को बसों की जानकारी भी दे दी गई है। कुल मिलाकर 150 बसें खरीदी जाएगी। जिसमें 50 बसें इलेक्ट्रॉनिक होगी। सौ बसें डीजल से चलने वाली होंगी। हाथरस डिपो को अलीगढ़ के तहत बसों का आवंटन होगा। इस मामले में रोडवेज एआरएम शशी रानी का कहना है कि सौ नई बसें आएंगी। जिसमें अलीगढ़ क्षेत्र से कितनी बसें मिलेंगी। यह अभी तय नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed