फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: nephew dies of truck collision, uncle Gambhir

हाथ्ररस: ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Sun, 09 Feb 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: nephew dies of truck collision, uncle Gambhir
ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर
विज्ञापन

हाथरस राजमार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर के हाथरस राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम को साइकिल से गांव वापस जा रहे चाचा-भतीजे को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामकिशन पुत्र चेतराम निवासी नगला गुलाबी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र पीयूष उर्फ घमंडी एवं भाई श्रीकृष्ण सिकंदराराऊ में अपनी दुकान बंद कर शाम छह बजे साइकिल से गांव जा रहे थे। जैसवाल खाद भंडार के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाही और तेजी से चलाते हुए साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।
विज्ञापन

इनको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसके पुत्र पीयूष उर्फ घमंडी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed