{"_id":"61a9058c70297c29f95499a1","slug":"hathras-neither-new-roads-were-built-nor-old-roads-improved-in-calvary-hathras-news-ali279598133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कलवारी में न नई सड़कें बनीं, न पुरानी सड़कें सुधरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कलवारी में न नई सड़कें बनीं, न पुरानी सड़कें सुधरीं
विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका में शामिल गांव कलवारी में कच्ची रास्ता। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर की सीमा में शामिल हुए गांव कलवारी में पिछले दो साल से विकास के काम रुके पड़े हैं। न तो नई सड़कें वहां बनी हैं और न ही पुरानी जर्जर सड़कों की दशा सुधरी है। जलभराव से भी लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही। बिजली भी शहर के रोस्टर के हिसाब से नहीं आ रही। लोगों का कहना है कि इससे तो वह तभी अच्छे थे, जब उनका क्षेत्र ग्राम पंचायत में था।
हमारे यहां सड़क नहीं बनी हैं। विकास के अन्य काम भी लटके पड़े हैं। दो साल पहले तक जो काम हो गए, वह हो गए। उसके साथ कुछ नहीं हुआ है। अब नगर पालिका प्रशासन को इस इलाके का विकास करना चाहिए।
--राजकुमार पौनियां
यहां कई कच्ची सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। कई सड़कों पर पानी भरा रहता है और कूड़े के ढेर लगे हैं। हमें उम्मीद थी कि हमारा गांव अब शहर में शामिल हो गया है तो विकास के कुछ काम होंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
-राजकुमार
हमें उम्मीद थी कि शहर में शामिल होने के बाद हमारे इलाके की दशा सुधरेगी, लेकिन यहां रास्ते पक्के नहीं हुए हैं। बिजली भी शहरी रोस्टर के हिसाब से नहीं आ रही। कुछ पुराने काम भी पूरे नहीं हुए।
-संजू
शहरी सीमा में शामिल होने का कोई लाभ अभी तक नहीं मिला। हमारे इलाके के लोगों को शहर की योजनाओं का लाभ मिलता तो काफी अच्छा होता। पिछले दो साल से कोई विकास का काम गांव में नहीं हुआ है।
-यदुवीर सिंह
जल्द ही सीमा विस्तारित क्षेत्रों में विकास के काम होंगे। बजट का इंतजार किया जा रहा है। वहां नियमित सफाई कराई जा रही है। प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त है।
-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष, हाथरस