{"_id":"62c719ad4c063156534a4a61","slug":"hathras-neighbor-molested-a-fourth-grade-girl-hathras-news-ali2955612113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चौथी कक्षा की बच्ची से पड़ोसी ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चौथी कक्षा की बच्ची से पड़ोसी ने की छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक मोहल्ले में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक परिवार किराये पर रहता है। उसी जगह एक व्यक्ति भी किराये पर रहता है। गर्मी अधिक होने के कारण सभी मकान की छत पर सोते हैं। आरोप है किरायेदार की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को दूसरा किरायेदार परेशान कर रहा है। वह उस पर बुरी नीयत रखे हुए है।
आरोप है कि रात को बच्ची अपने मां-बाप के साथ छत पर सो रही थी। इस बीच वहां पर यह व्यक्ति आ गया और वह बच्ची के पास सो गया। उसने जैसे ही बच्ची को छेड़ना शुरू किया तो वह चीख पड़ी। फिर सभी की नींद खुल गई। आरोपी वहां से भाग गया। सुबह इसकी शिकायत व बच्ची को लेकर परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद