फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: NCC cadets were taught disaster management and map reading

हाथरस : एनसीसी कैडेट्स को दी आपदा प्रबंधन व मैप रीडिंग की सीख

Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: NCC cadets were taught disaster management and map reading
हाथरस : आरपीएम डिग्री कॉलेज में लगे शिविर में फायरिंग की ट्रेनिग लेते एनसीसी कैडेट्स। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आरपीएम महाविद्यालय में शुक्रवार को दूसरे दिन भी एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन व मैप रीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। यहां अग्निशमन यंत्रों के संचालन का तरीका भी प्रतिभागियों को बताया गया।
शुक्रवार को एनसीसी के कैडेट्स को मानचित्र और उसका अध्ययन करने के बारे में बताया गया। उनको बताया गया कि मानचित्र पृथ्वी के किसी निश्चित भू-भाग के क्षेत्र पर सांकेतिक चिह्नों द्वारा बना हुआ, वह चित्र होता है, जो किसी निर्धारित मापक पर भू भाग को उस रूप में प्रदर्शित करता है। कैडेट्स को मानचित्र की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि मानचित्र के माध्यम से सेना में भूमि पर अपनी और शत्रु की स्थिति, मार्च करने के लिए उचित रास्ते का चुनाव, एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी व दिशा आदि के बारे में जानकारी मिलती है। कैडेट्स को आपदा और उसके प्रबंधन के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर शिविर कमांडेंट कर्नल नवजोत कंग, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राकेश कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट स्वतेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट वीरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed