फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: National President will communicate on 23, Panna Pramukh will be made till 25

हाथरस : 23 को राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संवाद, 25 तक बनेंगे पन्ना प्रमुख

Sun, 08 Aug 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: National President will communicate on 23, Panna Pramukh will be made till 25
हाथरस : आगरा में भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के साथ मौजूद जिलाध्यक्ष गौरव आर - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा स्थित ताज विलास होटल में रविवार को भाजपा की बृज क्षेत्र की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। बैठक में भाग लेकर लौटे जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि इस मौके पर संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं। चार एक्सप्रेस वे बने हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चालू हो चुके हैं। कई मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि हर शक्ति केंद्र की शक्ति केंद्र पर बूथ सत्यापन होना है। 23 अगस्त को सभी शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद करेंगे। 25 सितंबर तक पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। हर बूथ का सत्यापन संगठन के पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। हाथरस से जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के अलावा जिला प्रभारी राजा वर्मा और क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर बैठक में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed