{"_id":"612e72908ebc3ec77609b2fb","slug":"hathras-nandotsav-celebrated-devotees-danced-on-congratulatory-songs-hathras-news-ali2720097161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नंदोत्सव की रही धूम, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नंदोत्सव की रही धूम, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
हाथरस : नंदोत्सव पर घास मंडी स्थित गोवर्धनाथ मंदिर में गौरांग प्रेम मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों प?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन मंगलवार को शहर के मंदिरों में नंदोत्सव की धूम रही। मंदिरों में गोकुल सरीखा नजारा दिखा। जयकारों के बीच जमकर मेवा मिष्ठान लुटाए गए। कोरोना संक्रमण कम होने के चलते श्रद्धालुओं ने आनंद लेते हुए आस्था के संगम में डुबकी लगाई। भजनों पर गीतों पर श्रद्धालु खूब थिरके।
शहर के किला परिसर स्थित दाऊजी महाराज मंदिर, घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर, रूई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर, कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी बिहारी जी मंदिर, नवीपुर कला शिवकालोनी स्थित वनखंडी महादेव मंदिर, शहर के सभी मंदिरों में नंदोत्सव मनाया गया।
मध्य रात्रि में जन्म होते ही भक्ति कार्यक्रम हुए। भजन कीर्तन, बधाई गीतों पर महिला पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। वहीं, तपस्या धाम ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी नंदलाल के स्वरूपों की पूजा अर्चना की। इसके अलावा शहर में कई जगह पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संवाद