{"_id":"644a92732c2fc0017a0576ba","slug":"hathras-mp-became-impudent-corona-infected-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस सांसद दिलेर हुए कोरोना संक्रमित, दिल्ली आवास में आईसोलेट, एक एई की भी रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस सांसद दिलेर हुए कोरोना संक्रमित, दिल्ली आवास में आईसोलेट, एक एई की भी रिपोर्ट पॉजिटिव
Thu, 27 Apr 2023 08:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 08:49 PM IST
सार
सांसद राजवीर सिंह दिलेर की कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पिछले दिनों वह दिल्ली में थे। वहां जब उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपनी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह दिल्ली में ही होम आईसोलेट हैं।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना का कहर थम नहीं रहा। हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी जांच कराई थी और वहीं वह कोरोना संक्रमित निकले। वह दिल्ली में ही अपने निवास पर होम आईसोलेट हैं। इधर, सिंचाई विभाग के एक एई की जांच भी पॉजिटिव आई है। उसने अपनी जांच आगरा में कराई थी। वह भी होम आईसोलेट है।
विज्ञापन
सांसद राजवीर सिंह दिलेर की कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पिछले दिनों वह दिल्ली में थे। वहां जब उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपनी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह दिल्ली में ही होम आईसोलेट हैं। सांसद के सचिव मुनीश शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है। इधर, शहर में सिंचाई विभाग के एक एई की कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी आगरा में जांच कराई थी। वह वहीं होम आईसोलेट हैं। बृहस्पतिवार को कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गई और वहां उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच कराई गई। बुधवार को मुरसान ब्लॉक के एक गांव का 85 वर्षीय एक वृद्ध और 18 वर्षीय एक किशोर कोरोना संक्रमित मिले थे। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
नहीं हो रहा कोविड गाइडलाइन का पालन
देश के साथ-साथ जिले में भी लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं लेकिन कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। जिला अस्पताल में ही ना तो लोग मास्क लगाते दिखे और ना ही सामाजिक दूरी का पालन करते दिखाई दिए। इधर, एसीएमओ डॉ.बिजेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करें। उनका कहना है कि कोविड से निपटने के पर्याप्त इंतजाम यहां स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद हैं।