फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MP angry over not leveling roads after digging

हाथरस: अमृत योजना के तहत खुदाई के बाद समतलीकरण न करने पर सांसद ने जताई नाराजगी

Sun, 01 Mar 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: MP angry over not leveling roads after digging
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक लेते सांसद राजवीर दिलेर व मौजूद विधायकगण, नगर पालिकाध्? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक सांसद राजवीर दिलेर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गरीब तबके के लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित तथा गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की अपेक्षा की।
सांसद ने मनरेगा के तहत जिले में मजदूरों के काम तथा मानव दिवस सृजन के बारे में जानकारी ली। पीडी एके मिश्र ने बताया कि वर्तमान में 42,414 क्रियाशील मजदूरों को जॉब कार्ड निर्गत किए गए हैं। वर्ष 2019-20 में भारत सरकार से आठ लाख मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य जनपद के लिए निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 6.91 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं शेष मानव दिवस का सृजन मार्च माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। मनरेगा के तहत 265 परिवारों को 100 दिन का कार्य और 1,507 परिवारों को 80 से 90 दिन का काम दिया जा चुका है।
विज्ञापन

डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने बताया कि एनआरएलएम योजना के तहत 296 समूहों का गठन किया गया है। पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में निर्माण किए गए आवासों के संबंध में जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया के अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया है परंतु उसको बराबर नहीं किया गया है। इस पर सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा कि जहां पाइप लाइन डाली गई है, उन सड़कों को समतल कराएं। जिले में और जहां भी काम कराए जा रहे हैं या कराए गए हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और सदस्यों द्वारा निराश्रित आवारा पशुओं के संबंध में सांसद से शिकायत की। उन्होंने आवारा पशुओं के रखरखाव के लिए गोशालाओं का निर्माण एवं सहभागिता योजना के अंतर्गत लोगों को गोवंश का वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया।

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग में संचालित योजनाओं एवं उनकी प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सीडीओ आरबी भास्कर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, डीएसओ सुरेंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed