फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mother dies, father injured due to son's beating

हाथरस : पुत्र की पिटाई से मां की मौत, पिता घायल

Sat, 25 Jun 2022 09:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mother dies, father injured due to son's beating
बर्फी देवी का फाइल फोटो । - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ी जूलिया में शुक्रवार की देर रात को एक युवक ने शराब पीकर अपने माता-पिता की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। शनिवार की सुबह आरोपी की मां की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार की रात को ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। शनिवार को पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया।
गांव गढ़ी जूलिया निवासी बुजुर्ग राजनलाल अपनी बुजुर्ग पत्नी बर्फी देवी के साथ गांव में रहते थे। उनके छह पुत्रों में एक पुत्र भूरी सिंह उर्फ भूरा को शराब पीने की लत थी। शराब पीने के बाद वह अक्सर अपने माता-पिता से मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे वह शराब पीकर घर आया और माता-पिता से मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पुलिस ने उसे रात में ही हिरासत में ले लिया। उसकी पिटाई से दोनों बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आरोपी की 72 वर्षीय घायल मां बर्फी देवी की मौत हो गई। विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि गांव निवासी बुजुर्ग राजनलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भूरी सिंह उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed