{"_id":"5f70c5fc8ebc3e9be55babdf","slug":"hathras-more-than-ten-thousand-caches-will-not-be-released-without-atp-from-atom-hathras-news-ali2448731129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एटीम से बगैर ओटीपी के दस हजार से ज्यादा कैश नही निकलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एटीम से बगैर ओटीपी के दस हजार से ज्यादा कैश नही निकलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एटीएम से नकद निकासी के नियमों में अब बदलाव हो गया है। अब एटीएम से दस हजार या उससे अधिक नकदी निकालने पर बैंक की ओर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। उसे डालने के बाद ही नकदी की निकासी हो पाएगी। बैक अधिकारी नए सिस्टम को एटीएम से नकदी की निकासी के लिए ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। धोखाधड़ी के बढ़ते मामलोें को लेकर यह बदलाव किया गया है। नकद निकासी के दौरान ग्राहक को मोबाइल फोन अपने साथ रखना होगा।
बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम पर होने वाली धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए नकद निकासी के लिए ओटीपी आधारित सेवा की शुरुआत की गई है। यह नियम सिर्फ एसबीआई और केनरा बैंक के डेबिट कार्ड धारकों पर ही अभी लागू हुआ है। अब उपभोक्ता एटीएम में निकासी का ब्योरा डालेंगे तो स्क्रीन पर कोड नंबर के साथ मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी भी डालना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एटीएम से नकदी की निकासी होगी।
मोबाइल फोन की पड़ेगी जरूरत
अगर किसी ग्राहक के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो वह अपने डेबिट कार्ड से एटीएम से दस हजार से ज्यादा कैश की निकासी नहीं कर पाएगा।। ऐसे में उसे जल्दी अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा। ग्राहकों को नकद निकासी के दौरान मोबाइल फोन साथ रखना होगा।
विज्ञापन
नार्मल विड्रॉल पर मैसेज जाता है। एटीएम विड्रॉल पर दस हजार रुपये से अधिक की निकासी पर ओटीपी आएगा। हमारे यहां यह सिस्टम पहले से है। एसबीआई ने इसे शायद अभी शुरू किया है।
-कार्तिक कुमार, एलडीएम