फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than one thousand vehicles will be acquired in the election

हाथरस : एक हजार से अधिक गाड़ियों का चुनाव में होगा अधिग्रहण

Thu, 20 Jan 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than one thousand vehicles will be acquired in the election
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर संभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) द्वारा एक हजार से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। चुनाव के लिए 411 बसों की मांग एआरटीओ कार्यालय को मिल गई है। बाकी वाहनों की मांग आना अभी बाकी है। परिवहन अधिकारी मांग के हिसाब से वाहनों की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हे। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए एक हजार से अधिक वाहनों का इंतजाम किया जाएगा। इसमें 411 बसें होंगी। इसके अलावा पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियों के वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों के अधिग्रहण के लिए एआरटीओ कार्यालय से नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को निजी स्कूल संचालकों के साथ एआरटीओ ने बैठक भी की थी। सभी स्कूल संचालकों को वाहनों की फिटनेस व अन्य प्रपत्र दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि 411 बसों की मांग आ गई है। एक हजार से अधिक वाहनों का चुनाव के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed