फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than half of the city remained silent, people imprisoned in homes

हाथरस: आधे से ज्यादा शहर में रहा सन्नाटा, लोग रहे घरों में कैद

Sat, 06 Jun 2020 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than half of the city remained silent, people imprisoned in homes
हाथरस: शहर के रामलीला मैदान में लॉकडाउन के चलते पसरा सन्नाटा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर बाजार हॉटस्पॉट में आने के कारण वहां सन्नाटा छाया रहा। पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को हॉटस्पॉट एरिया बढ़ जाने पर बैरिकेडिंग करा दी। ऐसे में काफी लोग जरूरी सामान के लिए परेशान रहे। कुछ लोगों को जब पुलिस ने आवाजाही करते हुए देखा तो इन्हें वहां से चेतावनी देकर भगा दिया। कुछ ढकेल वाले भी पुलिस ने भगा दिए।
स्थानीय गली सीकनापान निवासी एक सराफा कारोबारी की मौत के बाद उसकी जब जांच रिपोर्ट आई थी तो वह कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। इसके बाद गली सीकनापान का ढाई सौ मीटर की परिधि का इलाका हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। इसमें शहर के कई मुख्य बाजार शामिल थे। शनिवार को शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला की एक महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। ऐसे में 500 मीटर का एरिया हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। 250 मीटर को बफर जोन बना दिया गया था। इस दौरान सादाबाद गेट निवासी एक रंग उद्यमी व उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिले थे। पुलिस प्रशासन ने नये सिरे से हॉटस्पॉट चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग कर दी थी।
विज्ञापन

स्थान-स्थान पर लोहे की जालियां और गेट आदि लगा दिए गए थे। मुख्य चौराहों, बाजारों के अलावा गलियों में भी बैरिकेडिंग कर दी गई थी। वहां पुलिस फोर्स भी सुबह से ही तैनात रही। ऐसे में शहर के ज्यादातर मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों में कैद रहे और जरूरी सामान के लिए भी परेशान रहे। कई स्थानों पर पुलिस ने लोगों की आफवाजाही रोक दी। ढकेल लगा रहे विक्रेताओं को भगा दिया। अधिकारियों ने भी हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग लगाने का किया विरोध, तीखी नोकझोंक
हाथरस। शहर के तालाब चौराहे के निकट जब शनिवार की सुबह पुलिस ने बैरिकेडिंग की तो वहां लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना था कि यहां गलत बैरिकेडिंग की जा रही है। जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहां से इलाका काफी दूर है। इस दौरान कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग गिरा भी दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने सख्ती कर इस बैरिकेडिंग को लगवा दिया।

वादकारी व अधिवक्ता नहीं पहुंच सके दीवानी
हाथरस। शहर के जामा मस्जिद चौराहा, चामड़ गेट चौराहा पर चूंकि बैरिकेडिंग थी। इसलिए अधिवक्ता व वादकारी जिला न्यायालय नहीं पहुंच सके। इस सिलसिले में डि स्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत ने बताया कि रास्ते अवरुद्द होने के कारण वादकारी, अधिवक्ता व अन्य लोग कोर्ट नहीं पहुंच सके। अब सोमवार से काम होगा या नहीं, इसके बारे में अभी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed