{"_id":"6251d03a5d0fb93e5b70eed7","slug":"hathras-more-than-400-students-of-10th-left-the-examination-hathras-news-ali2889215129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 10वीं के 400 से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 10वीं के 400 से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। हाईस्कूल के 400 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। इसे नकल पर बरती सख्ती का असर माना जा रहा है। शनिवार को हाईस्कूल के 22460 और इंटरमीडिएट के 826 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 24 मार्च को जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा को नकल विहीन, शुचिता पूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 400 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा की कड़ाई को देखकर परीक्षा छोड़ गए हैं।
शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें 25,161 में से 22,460 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2,699 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की परीक्षा में 362 में से 351 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 11 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। संस्कृत की परीक्षा में 245 में से 237 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और आठ अनुपस्थित रहे। 133 में से 108 विद्यार्थियों ने कृषि गणित की परीक्षा दी। कृषि रसायन की परीक्षा में 120 परीक्षार्थी शामिल हुए और दो गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। संवाद