फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than 23 lakh saplings planted, Hathras at eighth position

हाथरस : 23 लाख से अधिक पौधे रोपे, हाथरस आठवें पायदान पर

Thu, 07 Jul 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than 23 lakh saplings planted, Hathras at eighth position
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में वन विभाग सहित 21 विभागों की मदद से बृहस्पतिवार तक जिलेभर में 23 लाख से अधिक पौधों का रोपण हुआ है। इसके साथ हाथरस प्रदेश में टॉप 10 की सूची में आठवें पायदान पर पहुंच गया है। इस बार जीओ टैगिंग के साथ प्रत्येक विभाग द्वारा रोपे गए पौधों की गणना की जाएगी। शुक्रवार की सुबह केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा सांसद राजवीर दिलेर और आला अफसरों की मौजूदगी में पंचवटी का रोपण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बार पौधों की निगरानी शासन स्तर से हरितिमा एप से की जा रही है। जिले को 25 लाख 70 हजार से अधिक का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य के सापेक्ष पहले चरण के अंतिम दिन तक जिलेभर में 23 लाख दो हजार 770 पौधों का रोपण किया गया। 105 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के साथ जिला प्रदेश की टॉप टेन की सूची में आठवें पायदान पर पहुंच गया है। बाकी पौधों का रोपण अब पंद्रह अगस्त को अमृत महोत्सव के तहत किया जाएगा। पौधों की जीओ टैगिंग का काम चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

सासनी के गांव सुसायत में आज होगा नगर वन का उद्घाटन
सासनी के सुसायत कलां में केंद्र सरकार की पहल पर सासनी क्षेत्र के सुसायत में 50 हेक्टेयर भूमि पर नगर वन बनाया जाएगा। इसमें 25 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। यहां आने वालों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। नगर वन के निर्माण में एक पाइंट 34 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहले चरण का काम शुरू करने के लिए 93 लाख रुपये की पहली किस्त आवंटित कर दी गई है। नगर वन में बांस औषधि सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed