फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than 22 lakh saplings will be planted in a massive plantation campaign

हाथरस : वृहद पौधरोपण अभियान में रोपे जाएंगे 22 लाख से अधिक पौधे

Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than 22 lakh saplings will be planted in a massive plantation campaign
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में चार जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत जिले में 22 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण के बाद पौधों की जीओ टैगिंग भी होगी। अब पौधों की सही तरीके से निगरानी भी होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार हरियाली को लेकर काफी सजग है। साल दर साल पौधरोपण को बढ़ाया जा रहा है। पिछले साल 18 लाख पौधे लगाए गए थे। इस बार 22 लाख 58 हजार पौधों का रोपण 23 विभागों की मदद से किया जाएगा। इस बार पौधरोपण की जीओ टैगिंग के लिए एक एप भी तैयार किया गया है, जिसकी मदद से वन विभाग द्वारा पौधों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि पौधरोपण के लिए चार जुलाई की तिथि नियत की गई है। हालांकि अभी शासन से पत्र नहीं मिला है।
बारिश न होने से अधिकारी खासे परेशान
हाथरस। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पौधरोपण के नमी वाली जमीन ज्यादा फायदेमंद रहती है। इस बार जुलाई माह की शुरुआत दो दिन बाद हो जाएगी। अभी तक जिले में बारिश नहीं हुई है। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि नियत तिथि से पहले बारिश हो जाए तो पौधरोपण के लिए काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed