फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More than 100 pillars and several kilometer lines damaged in rain

हाथरस : बारिश में 100 से अधिक खंभे व कई किलोमीटर लाइन क्षतिग्रस्त

Thu, 29 Jul 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More than 100 pillars and several kilometer lines damaged in rain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीते दो दिनों से हो रही बारिश से आमजन को गर्मी से निजात मिली है, लेकिन बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। गांव कैलोरो में आधा दर्जन से अधिक खंभों की लाइन क्षतिग्रस्त होने से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली न मिलने से जिले के लोगों में गुस्सा है। बारिश में करीब 100 खंभे व कई किलोमीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इससे विभाग का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
उल्लेखनीय है कि आंधी और बारिश ने बिजली सिस्टम की हालत खराब कर रखी है। शहर से देहात तक थोड़ी बारिश में ही बिजली सिस्टम धराशायी हो रहा है। बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने में विभागीय अधिकारियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। आंधी और बारिश में करीब 100 खंभे और कई किलोमीटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हाथरस जंक्शन के कैलोरा में सात खंभे जमीन पर आ गिरे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर भी पानी में गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। विभागीय अधिकारी नुकसान का सर्वे करने में जुटे हुए हैं। अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि आंधी- बारिश में करीब 100 खंभे व कई किलोमीटर की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इनका सर्वे जारी है। आपूर्ति को सुचारु करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed