फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MLC elections: SP reaffirms trust in Jaswat Singh

हाथरस : एमएलसी चुनाव : सपा ने जसंवत सिंह पर फिर जताया भरोसा

Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: MLC elections: SP reaffirms trust in Jaswat Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधान परिषद के चुनाव में अलीगढ़-हाथरस (स्थानीय निकाय) सीट पर सपा ने हाथरस सपा के जिलाध्यक्ष और वर्तमान एमएलसी जसंवत सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट को बचाए रखना सपा के लिए चुनौती होगी। वहीं भाजपा के प्रत्याशी को लेकर अभी सबकी टकटकी है।
उल्लेखनीय है कि पिछली बार हुए विधान परिषद चुनाव में सपा ने अलीगढ़-हाथरस (स्थानीय निकाय) सीट पर बाजी मारी थी। सपा ने जसवंत सिंह यादव को मैदान में उतारा था और जसवंत सिंह ने पूर्व एमएलसी सुनील सिंह को हराया था। इससे पहले वर्ष 2010 में इस सीट पर बसपा के मुकुल उपाध्याय जीते थे।
विज्ञापन

इस बार सपा ने फिर जसवंत सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। इस बार स्थिति बदली हुई है। पिछली बार जब एमएलसी के चुनाव हुए थे तो सपा सत्ता में थी लेकिन इस चुनाव के दौरान सपा सत्ता में नहीं है। सपा के सामने इस सीट को बचाए रखने की चुनौती होगी। वहीं एमएलसी जसवंत सिंह यादव का कहना है कि वह जल्द ही नामांकन दाखिल करेेंगे। इस बार भी वह जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed