{"_id":"613277c98ebc3e21305b5499","slug":"hathras-missing-youth-not-yet-found-sp-meets-relatives-hathras-news-ali272275875","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अभी नहीं मिला लापता युवक, एसपी ने परिजनों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अभी नहीं मिला लापता युवक, एसपी ने परिजनों से की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के मोहल्ला कर्र के अपहृत युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके परिजनों से बातचीत की। क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी वहां पहुंचे। अन्य सियासी दलों के नेताओं ने भी वहां पहुंचकर घटना की जानकारी की और अपह्त युवक की बरामद की मांग की।
स्थानीय सिटी स्टेशन के सामने मोहल्ला कर्र निवासी 26 वर्षीय युवक विष्णु पुत्र शंकरलाल पाथरे चार दिन पहले अपने कमरे से एकाएक लापता हो गया था। मौके पर खून के निशान मिले थे। पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी और अपहरण का मुकदमा कायम कर लिया था। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।
शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के परिजनों से बातचीत की। एसपी ने परिजनों को बताया कि लापता युवक की सकुशल बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैं। एसओजी व सर्विलांस टीम भी उसकी बरामदगी को लेकर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान वहां भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरिशंकर माहौर भी पहुंच गए। इनके सामने स्थानीय नगर निकाय के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू ने लापता युवक विष्णु की बरामदगी की मांग की। उसका कहना था कि इससे वाल्मीकि समाज में रोष बढ़त जा रहा है।
इस मौके पर अरुण निर्मल, राजू बाल्मीकि, सेमसन, कल्लू पहलवान, अमन चौहान, मिथुन आ दि मौजूद थे। वहीं सपा नेता मुहर सिंह भी मोहल्ला कर्र गए और पूरे मामले की जानकारी कर युवक की बरामदगी की मांग की। जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के संस्थापक चौधरी बिजेंद्र सिंह भी पीड़ित परिवार से मिले और घटना की जानकारी ली। उन्होंने भी पुलिस अधिकारियों से इस युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की।