{"_id":"60e4a43d8ebc3eb348131fba","slug":"hathras-missing-teenager-recovered-from-srinagar-handed-over-to-relatives-sadabad-news-ali2674523154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लापता किशोर श्रीनगर से हुआ बरामद, परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लापता किशोर श्रीनगर से हुआ बरामद, परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव मड़नई से लापता हुए एक किशोर को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से बरामद कर लिया। उसे बाल संरक्षण समिति हाथरस के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
कोतवाली के एसएसआई अनिल कुमार ने बताया कि गांव मड़नई निवासी चरन सिंह पुत्र जयलाल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उनका 16 साल का बेटा मोनू उर्फ मोटा 21 जून को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से विट्ठल साड़ी शोरूम सादाबाद पर जाने की कहकर घर से आया पर वह शोरूम पर नहीं पहुंचा।
उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। एसएसआई ने बताया कि यह किशोर श्रीनगर में मिला है। वह किसी तरह श्रीनगर तक पहुंच गया। वहां से उसने फोन भी किया था। फिलहाल उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद