{"_id":"5edd39428ebc3e90b43df750","slug":"hathras-misbehaved-with-a-cloth-in-the-mouth-hathras-news-ali235580469","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने की बात कही जा रही है, जबकि पुलिस इस मामले को झूठा मान रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ मारपीट करने के मामले में शांतिभंग में कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रात को करीब साढ़े नौ बजे अपने घर पर सो रही थी। इस बीच गांव का एक युवक आया और उसके जबरन पकड़ लिया। आरोप है मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को घटना के बारे में बताने की बात पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि इस मामले लेकर जब वह पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। हालांकि पुलिस दुष्कर्म की बात से साफ इनकार कर रही है। मामला दो पक्षों में मारपीट का बताया जा रहा है। लड़की के चाचा ने कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने और फिर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। रही बात दुष्कर्म की तो ऐसा कोई मामला नहीं है और न हीं इस संबंध में मुझे कोई शिकायत प्राप्त हुई है। यह आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, एसएचओ हाथरस जंक्शन।