{"_id":"624f2df0c26be46e5e0b6572","slug":"hathras-millstones-were-torn-apart-by-a-strong-explosion-the-death-of-the-egyptian-sasni-news-ali288765136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तेज धमाके से फटे चक्की के पाट, मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तेज धमाके से फटे चक्की के पाट, मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
मृतक शेर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव बिर्रा में बुधवार को व्यवस्थित करते समय तेज धमाके के साथ आटा चक्की के पाट टूट गए। पत्थर टूटकर चक्की की सेंटिंग कर रहे मिस्त्री के शरीर में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन चक्की स्वामी घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज लेकर गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र बौबी कुमार ने थाने में तहरीर दी है।
दरअसल, गांव बिर्रा निवासी कौशल पुत्र जालिम सिंह बुधवार को गांव तिलौठी से एक मोबाइल आटा चक्की खरीदकर लाया था। चक्की को ट्रैक्टर में जोड़कर वह आटा पिसाई के लिए गांव-गांव ले जाता था। कौशल ने गांव सिद्ध मढै़या थाना सासनी निवासी शेर सिंह उर्फ सेठ (50 वर्ष) पुत्र गोकुल सिंह को चक्की सही करने के लिए गांव बुलाया। चक्की ठीक करने के बाद उसकी व्यवस्थित करते समय उसके पाट तेज धमाके के साथ फट गए।
धमाका इतना तेज था कि कपाट के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चक्की स्वामी आनन-फानन घायल को उपचार के लिए लेकर अलीगढ़ ले गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र बौबी कुमार ने घटना की तहरीर देकर चक्की स्वामी कौशल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद