{"_id":"6071e4a08ebc3ee64c6c1d47","slug":"hathras-millions-lost-due-to-fierce-fire-in-factory-sasni-news-ali260790778","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फैक्टरी में भीषण आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फैक्टरी में भीषण आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
हाथरस : गांव रुहेरी के पास टायर फैक्टरी में शुक्रवार की देर रात्रि को लगी आग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
गांव रुहेरी के निकट पुराने टायर जलाकर काला तेल बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार की देर रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली सासनी और हाथरस गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि पुलिस को हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ के अलावा अलीगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक फैक्टरी में लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
ग्राम रूहेरी में रघनिया की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग पर थाना हाथरस गेट की सीमा में बालाजी प्रोसेसिंग एंड इंडस्ट्री नाम से एक फैक्टरी है। इसमें पुराने टायर जलाकर काला तेल निकाला जाता है। शुक्रवार की देर रात को फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में रखे पुराने टायरों में आग लग गई। आग तेजी से टायरों में फैल गई। आग की लपटें उठती देखकर वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर अन्य मजदूर भी मौके पर आ गए।
फैक्टरी संचालक चिराग गोयल भी मौके पर पहुंच गए। आग के भयावह रूप को देखते हुए मौके पर आसपास की तहसीलों से भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। अलीगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बुलाई गईं। सीएफओ अरविंद कुमार का कहना है कि फैक्टरी मालिकों ने बताया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। क्षति के बारे में फैक्टरी मालिकों ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।