{"_id":"66f2b0d153c89401760cd2df","slug":"hathras-mela-shri-dauji-maharaj-bhajan-sandhya-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस मेला श्री दाऊजी महाराज: आधी रात तक हुआ भजन संध्या, राधा-कृष्ण भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस मेला श्री दाऊजी महाराज: आधी रात तक हुआ भजन संध्या, राधा-कृष्ण भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
Tue, 24 Sep 2024 06:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:00 PM IST
सार
भजन गायक भारत भूषण ने, गोवर्धन गिरधारी जय हो तुम्हारी, मैं आया शरण तुम्हारी, मोर पंख वाला मिल गया भजन से भक्तों की तालियां बटोरीं। वहीं जो राधा-राधा गाते हैं उन्हें हरि मिल जाते हैं, भजन के साथ पंडाल में भक्तों ने नृत्य किया।
विज्ञापन
भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करते कलाकार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में 23 सितंबर देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। गोवर्धन से आए भजन गायक पं. भारत भूषण व वृंदावन से आए बाबा विष्णु बाबरा ने राधा-कृष्ण व बलदाऊ के भाजनों से पंडाल को गुंजाएमान कर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, समाजसेवी कपिल लोहिया, मधु लोहिया व राज वार्ष्णेय एडवोकेट ने किया। संयोजक अमित कुशवाहा ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। भजन गायक भारत भूषण ने, गोवर्धन गिरधारी जय हो तुम्हारी, मैं आया शरण तुम्हारी, मोर पंख वाला मिल गया भजन से भक्तों की तालियां बटोरीं। वहीं जो राधा-राधा गाते हैं उन्हें हरि मिल जाते हैं, भजन के साथ पंडाल में भक्तों ने नृत्य किया।
विज्ञापन
गायक विष्णु बाबरा के भजन रंगीली राधा छबीलो कृष्णा, को भक्तों ने खूब पसंद किया। देर रात तक दोनों भजन गायकों ने मेला पंडाल का माहौल भक्तिमय कर दिया। संचालन अतुल अंधीवाल एडवोकेट ने किया। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राजेश सिंह गुड्डू, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. राहुल सिंह, अनिल कुशवाहा, कपिल भाटिया, तापेंद्र सिंह, विशाल दीक्षित, आकाश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन