फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mecca distributed to card holders at ration shops

हाथरस : राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को बांटा घुन लगा मक्का

Sat, 06 Mar 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mecca distributed to card holders at ration shops
हाथरस : एसडीएम और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को राशन वितरण में मिले घुन लगे मक्का को दिखातीं कार्डधा - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर गेहूं और चावल के साथ अब मक्का का वितरण भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को कुछ राशन की दुकानों पर राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों को जब मक्का का वितरण किया गया तो खराब घुन लगी मक्का को देखकर उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। कई दुकानों पर इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। डीलर से नोकझोंक हो गई। कई कार्डधारक महिलाएं मक्का को लेकर एसडीएम के दफ्तर में शिकायत करने पहुंच गईं और घुन लगी मक्का को भी दिखाया। एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर क्षेत्रीय खाद्यधिकारी को बुला लिया, जिसके बाद कार्डधारकों को मक्का के वितरण पर रोक लगा दी गई।
गौरतलब है कि इस बार शासन स्तर से राशन कार्डधारकों को राशन सामग्री की दुकानों पर उचित दर विक्रेताओं द्वारा दो किलो गेहूं, दो किलो चावल के साथ एक किलो मक्का का वितरण कराया जा रहा है। शुक्रवार को कस्बे में जब कई उचित दर विक्रेताओं द्वारा मक्का का वितरण शुरू किया गया तो मक्का की क्वालिटी को देखकर कार्डधारक गुस्से में आ गए। मक्के में घुन लगी हुई थी। कार्डधारक मुवीना, रहमद, हसमथ, साजना आदि ने एसडीएम से शिकायत की कि उनके डीलर द्वारा उन्हें खराब मक्का का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

पूरी मक्का में घुन लगी हुई है। इसके खाने से तो वह तथा उनके बच्चे बीमार हो जाएंगे। इन महिलाओं ने घुन लगी मक्का को एसडीएम और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को दिखाया, जिसके बाद उन राशन डीलरों के यहां मक्का के वितरण पर रोक लगा दी गई, जहां मक्का की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं थी। इधर, शिकायत मिलने के बाद क्षेत्रीय खाद्यधिकारी द्वारा भी कई उचित दर विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया और मक्के की गुणवत्ता को देखा गया, जिसमें पाया गया कि कुछ मात्रा में विक्रेताओं के पास ऐसा मक्का का स्टॉक है, जिसमें घुन लगी हुई है और गुणवत्ता इतनी खराब है कि यह मानव के खाने योग्य नहीं है। लिहाजा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने उचित दर विक्रेताओं को इस तरह की मक्का का वितरण न करने और स्टॉक को सादाबाद और सहपऊ के गोदाम में वापस भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed