फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Max car full of laborers overturned, many injured

हाथरस : मजदूरों से भरी मैक्स गाड़ी पलटी, कई घायल

Fri, 11 Mar 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Max car full of laborers overturned, many injured
मैक्स गाड़ी पलटने से दबकर घायल हुई महिला। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ से शुक्रवार की सुबह करीब 20 से 25 मजदूर एक मैक्स गाड़ी से क्षेत्र के गांव दोंहई में आलू की खोदाई करने के लिए आ रहे थे। मजदूरों से भरी मैक्स गांव उधैना एवं बाबली के मध्य असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें बैठे मजदूर उसके नीचे दब गए और घायल हो गए।
मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसके नीचे दबे मजदूरों को निकाला। इनमें से विजय सिंह, हजरत, सीमा, राजवती, शरवीरा, बिस्मिल्लाह, सुधा निवासी ग्वारऊ और रीमा निवासी केशोपुर थाना हाथरस जंक्शन घायल हो गईं। लोगों ने सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहां उनकी मरहम-पट्टी की गई। जिस किसान के पास इस गांव के लोग काम करने आए थे, वह भी मौके पर पहुंच गए। मरहम पट्टी के बाद सभी को उनके घर भिजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed