{"_id":"612a82418ebc3e7a2a199c48","slug":"hathras-married-woman-who-came-to-her-maternal-home-went-away-with-the-young-man-sikandhra-rahu-news-ali2718014186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मायके आई विवाहिता युवक के साथ चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मायके आई विवाहिता युवक के साथ चली गई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के अन्य युवक के साथ जाने के बारे में जब लोगों को पता चला तो काफी भीड़ कोतवाली पहुंच गई। पूरे दिन हुए हंगामे के बाद एसडीएम के यहां से युवती को मथुरा के नारी निकेतन भेज दिया गया।
बता दें कि कुछ माह पूर्व इस युवती की शादी इटावा में हुई थी। रक्षाबंधन पर उसका भाई उसे यहां ले आया। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व विवाहिता पास के मोहल्ले के एक युवक के साथ चली गई। जब यह घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। पता लगा कि यह दूसरी जाति के युवक के साथ रह रही थी। सूचना पर पुलिस विवाहिता को कोतवाली ले आई, जबकि युवक भाग गया।
पूरे दिन विवाहिता के परिजन और अन्य लोग उसको समझाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। अंत में पुलिस ने उसे एसडीएम के यहां पेश किया। एसडीएम के यहां काफी सोच-विचार के बाद निर्णय लिया गया कि विवाहिता को नारी निकेतन मथुरा भेज दिया जाए। संवाद