फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman's body found hanging

हाथरस: फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman's body found hanging
हाथरस: मृतका नीलम उर्फ गीता का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर सीयल खेड़ा में महिला बंद कमरे में फंदे पर झूल गई। पति और मोहल्ले के लोगों ने शव को कमरे का दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फिर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला प्रेमनगर सीयल खेड़ा निवासी रोहताश मेहनत मजदूरी करता है। रात को करीब साढ़े नौ बजे वह घर पहुंचा। पत्नी नीलम उर्फ गीता तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रोहताश दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह करीब पौने आठ बजे रोहताश की आंख खुली तो वह पत्नी के कमरे की ओर गया। कमरा अंदर से बंद था। उसने कमरे में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। नीलम का शव फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर डीके वर्मा ने बताया परिजनों ने किसी के भी खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed