फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

हाथरस : संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 12 Jun 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
हाथरस : मृत विवाहिता बबिता का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बघना की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनके मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस देर शाम मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में लगी थी।
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बघना निवासी सोनू की शादी 26 वर्षीय बबिता के साथ पांच फरवरी 2022 को हुई थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बबिता का उत्पीड़न करने लगे थे। यह बात बबिता ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बताई भी थी। शनिवार की रात्रि में बबिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब कुछ लोग बागला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी पाकर उसके पिता नरेंद्र सिंह व मां विमलेश निवासी बाबा कॉलोनी बुराड़ी नई दिल्ली पहुंचे, तब तक बबिता के ससुरालीजन अस्पताल से जा चुके थे। मायके पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक चंदपा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed