{"_id":"5f32e06d8ebc3e3cb6541039","slug":"hathras-many-vehicles-in-the-district-stuck-in-madhya-pradesh-strike-hathras-news-ali240982019","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मध्यप्रदेश की हड़ताल में फंसे जिले के कई वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मध्यप्रदेश की हड़ताल में फंसे जिले के कई वाहन
विज्ञापन
हाथरस: आगरा रोड घास की मंडी में खड़े कई वाहन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मध्य प्रदेश ट्रक ऑपरेटर्स की 10 से 12 अगस्त तक चलने वाली हड़ताल के कारण यहां ट्रांसपोर्ट पर माल की बुकिंग भी नहीं की जा रही है। इस कारण मध्य प्रदेश में सामान का आवागमन रुक गया है। यहां से माल लेकर गई काफी गाड़ियां एमपी में मुरैना चेक पोस्ट पर खड़ी हुई हैं। मंगलवार को हाथरस से किशनलाल शर्मा के नेतृत्व में काफी लोग मुरैना पहुंचे और चेकपोस्ट पर काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन भी किया।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा गाड़ियों से अवैध वसूली की जाती है। इससे गुस्साए ट्रक आपरेटर्स ने हड़ताल कर दी है। ट्रकों का चक्का जाम कर दिया गया है। हाथरस से ग्वालियर, भोपाल और इंदौर आदि स्थानों पर हींग, अचार-मुरब्बा, कचरी, वारदाना, दाल, कारपेट आदि सामान लेकर जाने वाली गाड़ियां बार्डर पर फंसी हुई हैं। वहां से सोयाबीन बरी, हरी मिर्च, टमाटर, शिमला मिर्च, अ
दरक, चीकू और संतरे जिले में लेकर आने वाली गाड़ियों के पहिये थमे हुए हैं। जिले की काफी गाड़ियां फंसने से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। कारोबार प्रभावित होने से ट्रासंपोर्टर चिंतित हैं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के युवा जिलाध्यक्ष बंशी पंडित का कहना है कि जिले की करीब 500 गाड़ियां एमपी में फंसी हुई हैं। एमपी के माल की बुकिंग दो दिन के लिए बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
यहां से धान, आलू, बाजरा और दाल आदि की आपूर्ति एमपी के लिए होती है। हड़ताल के कारण कारोबार थोड़ा प्रभावित है। कल रात को 12 बजे हड़ताल खत्म होने के बाद गाड़ियों का आवागमन शुरू होगा।
-इंद्रमोहन वार्ष्णेय, ट्रांसपोर्टर
अवैध वसूली के विरोध में हड़ताल की गई है। सभी गाड़ियां मुरैना चेक पोस्ट पर खड़ी हुई है। हाथरस, आगरा, दिल्ली से आए पदाधिकारियों ने मुरैना बैरियर पर काले झंडे दिखाते हुए प्रदर्शन भी किया है। हाथरस से 10-12 लोग गए थे। फल व सब्जियों की गाड़ियों को निकाल जा रहा है।
-किशनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन