फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many times the crowd in the music conference became uncontrollable, chairs were thrown

हाथरस : संगीत सम्मेलन में कई बार भीड़ हुई बेकाबू, फेंकीं कुर्सियां

Wed, 21 Sep 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसमेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार की रात्रि में आयोजित हुए संगीत सम्मेलन में भीड़ कई बार बेकाबू हुई।पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारीं।कई लोग जब कार्यक्रम से जाना चाहते थे तो कार्यक्रम स्थल पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से उन्हें रास्ता नहीं मिला।

विज्ञापन
Hathras: Many times the crowd in the music conference became uncontrollable, chairs were thrown
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में आयोजित संगीत सम्मेलन में फेंकी जा रहीं कुर्सियां। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार की रात्रि में आयोजित हुए संगीत सम्मेलन में भीड़ कई बार बेकाबू हुई। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जमकर कुर्सियां फिंकीं। कई कुर्सियां टूट गईं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारीं।
मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार की रात को संगीत सम्मेलन के दौरान हजारों की भीड़ जुटी। यह भीड़ कई बार बेकाबू हुई। मंच के निकट आगे जाने के चक्कर में कई बार युवा आपस में ही उलझ गए और इनमें मारपीट हो गई। यही नहीं कुर्सियों पर बैठने को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

कई लोग जब कार्यक्रम से जाना चाहते थे तो कार्यक्रम स्थल पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से उन्हें रास्ता नहीं मिला। इस पर भी धक्का-मुक्की हुई। वहीं काफी युवाओं को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला तो उनकी पुलिस से तीखी नोक-झोंक और धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने इन्हें खदेड़ने के लिए जमकर लाठियां फटकारीं। हालांकि मंच से कार्यक्रम अनवरत जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed