फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many people flee after Naved's arrest

हाथरस: नवेद की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों का पलायन

Sun, 26 Jan 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Many people flee after Naved's arrest
नवेद की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों का पलायन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर गए काफी लोग, इलाकों में दहशत
कोतवाल की दो टूक मनाही के बाद कांग्रेसियों ने खत्म किया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। सीएए और एनपीरआर के विरोध में जुलूस निकालने से रोकने पर पिछले वर्ष 20 दिसंबर को हुई पत्थरबाजी के आरोपी नवेद खान की गिरफ्तारी के बाद नगर के कई इलाकों में दहशत का माहौल है। काफी लोग गिरफ्तारी के डर से शहर छोड़कर चले गए हैं।
बता दें कि बवाल के बाद पुलिस ने 250-300 लोगों के खिलाफ अनेक संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष नवेद खान को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोपहर को अपनी दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी गिरफ्तारी का पता जैसे ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लगा तो वह स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के साथ कोतवाली पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। रात्रि 11 बजे कोतवाल प्रवेश राणा ने जब उनको छोड़ने से स्पष्ट मना कर दिया तो वे चले गए। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने नवेद का चालान कर उनको जले भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed