फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make household use goods with straw and waste paper

हाथरस: पराली व रद्दी कागज से बनाएं घरेलू उपयोग का सामान

Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Make household use goods with straw and waste paper
हाथरस: रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज में यूपी दिवस पर लगी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीडीओ व अन - फोटो : HATHRAS
पराली, रद्दी कागज से बनाएं घरेलू उपयोग का सामान
विज्ञापन

यूपी दिवस पर आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम और चित्रकला प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पराली और कबाड़ के कागजों से घरेलू उपयोग के सामान बनाने की सीख छात्राओं ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी। आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
श्रीरामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस में प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी के अवलोकन से जिला विकास अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, डीआईओएस सुनील कुमार, प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने किया। यहां पर छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडलों के बारे में अधिकारियों ने उनसे जानकाली ली। यहां रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। यहां पर राज्य, मंडल व जनपद स्तर पर स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक अजय कुमार गर्ग ने 12 छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा की। संचालन सोनाली वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश गोयल, गोविंद मित्तल, दीपक अग्रवाल, संजय टालीवाल, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, अमृता सिंह, लता सक्सेना, साधना यादव, मनोज कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed