फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make arrangements for cleaning and water on Eid-ul-Azha

हाथरस : ईद-उल-अजहा पर सफाई और पानी की कराएं व्यवस्था

Mon, 04 Jul 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Make arrangements for cleaning and water on Eid-ul-Azha
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दस जुलाई को जिले भर में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया जाएगा। शहर के मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा होगी। इसे लेकर सोमवार को मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के पदाधिकारियों ने डीएम के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुस्लिम बस्तियों एवं मस्जिदों के पास साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई।

ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद तीन दिन तक लगातार जानवरों की कुर्बानियां दी जाती है। ऐसे में मुस्लिम बस्तियों व मस्जिदों के आसपास विशेष साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। ईदगाह पर हर साल की भांति फायर ब्रिगेड द्वारा टंकी भरवाए जाने की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, कुर्बान अली शहजादा, मुबीन खान, बाबर खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed