फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make arrangements for better care of destitute cows

हाथरस : निराश्रित गोवंश की बेहतर देखभाल का करें इंतजाम

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Make arrangements for better care of destitute cows
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में गो संरक्षण को लेकर बैठक की। सीडीओ ने समस्त पशु चिकित्साधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंश के बेहतर स्वास्थ्य, पानी एवं भरण-पोषण पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने गोशालाओं में उपलब्ध भूमि पर ऋतुवार हरा चारा उगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को जनसहभागिता योजना के तहत ग्रामीणों की मदद से गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित कराएं। टीकाकरण, ईअर टैगिंग, बधियाकरण एवं चिकित्सा आदि करने के लिए भी पशुचिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने विकास खंड सहपऊ में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल उघैना एवं हरा चारा उगाने के लिए भूमि चिह्नित करने के बारे में अवगत कराया। खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) को संरक्षित गोवंश के पौष्टिक आहार के लिए गन्ना, नेपीअर घास, बरसीम, ज्वार एवं मक्का उगाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed