फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make an action plan for communicable disease control and Dastak campaign

हाथरस : संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए बनाएं कार्ययोजना

Thu, 30 Jun 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Make an action plan for communicable disease control and Dastak campaign
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान और संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को आपस में समन्वय कर इन बीमारियों से निपटने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने तहसील एवं विकास खंड स्तर पर बैठक का आयोजन कराते हुए अभियान के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूर्ण करते हुए माइक्रो प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियाें से कहा कि संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित कार्य योजना को स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि संचारी एवं वैक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए अंर्तविभागीय समन्वय के साथ कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, नगर निकाय सहित अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है। यह विभाग आपस में सामंजस्य स्थापित कर परस्पर सहयोग करते हुए एक टीम के रूप में कार्य कर इस कार्यक्रम को शत-प्रतिशत रूप से सफल बनाने में योगदान देंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए पूर्ण गुणवत्ता के साथ अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed