फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Main accused arrested in youth's murder

हाथरस : युवक की हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Main accused arrested in youth's murder
हाथरस : पुलिस अभिरक्षा में खडा हत्या का आरोपी योगेश। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

गांव चंदैया में गोली लगने से मृत युवक की हत्या के आरोप में वांछित मुख्य आरोपी योगेश पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चंदैया को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह कैलोरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गांव चंदैया में शुक्रवार की शाम को रास्ते में ट्रैक्टर को खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान हुई फायरिंग में 24 वर्षीय युवक रोबिन पुत्र अशोक को गोली लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव में तनावपूर्ण माहौल था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी थी। शनिवार की सुबह नामजद आरोपी संदीप को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नानऊ रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि रविवार की सुबह वह मय हमराह शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कैलोरा रोड स्थित लुटसान बंबा पुलिया के निकट से घटना में नामजद दूसरे आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना में नामजद तीन में से मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अन्य महिला आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed