फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Mahotsav will start from 15th December

Hathras Mahotsav: 15 दिसंबर से शुरू होगा हाथरस महोत्सव, लगे हैं झूले और 150 दुकानें, ये होंगे कार्यक्रम

Fri, 15 Dec 2023 12:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:10 AM IST
सार

15 से 21 दिसंबर तक हाथरस के बागाला कॉलेज मैदान पर हाथरस महोत्सव का आयोजन होगा। पहले दिन सामूहिक विवाह कार्यक्रम से महोत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन में एक दर्जन के लगभग झूलों के साथ लगभग 150 दुकानें लगाई गई हैं। यहां प्रदेश के कई जिलों की प्रसिद्ध वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Hathras Mahotsav will start from 15th December
हाथरस महोत्सव - फोटो : प्रशासन

विस्तार

हाथरस में बागला कॉलेज के मैदान में 15 दिसंबर से सात दिवसीय हाथरस महोत्सव का धूमधाम से आगाज होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन यहां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। 14 दिसंबर को जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और कमियों को दूर कराया।

विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्त आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए। बता दें कि उद्घाटन के बाद सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके संयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगे। शाम छह बजे से जिला प्रोबेशन अधिकारी के संयोजन में कथक बैले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में एक दर्जन के लगभग झूलों के साथ लगभग 150 दुकानें लगाई गई हैं। यहां प्रदेश के कई जिलों की प्रसिद्ध वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


300 जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में
समाज कल्याण विभाग की ओर से महोत्सव परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयेाजन होगा। इस अवसर पर जिले भर से 300 जोडे़ पात्र पाए गए हैं। इन जोड़ों का रीति रिवाज के साथ विवाह कराया जाएगा। विवाह समारोह को लेकर जिलाधिकारी ने ब्लॉक वार अफसरों को नामित कर दिया है। इन जोड़ों को मौके पर ही विवाह संबंधी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं तिथि वार कार्यक्रम

  • 15 दिसंबर सुबह 11:30 बजे से- सामूहिक विवाह समारोह के साथ कार्यक्रम उद्घाटन। शाम 06:00 बजे से- कथक बैले का आयोजन।
  • 16 दिसंबर - पदमश्री काका हाथरसी को समर्पित कवि सम्मेलन-मुशायरा, मिशन जागृति, मिलेट मेला, कुकिंग शो।
  • 17 दिसंबर - साधो द बैड, मां-बेटी मेला, मतदाता जागरुकता कार्यक्रम।
  • 18 दिसंबर - ब्रज लोक संस्कृति प्रस्तुति गीतांजली शर्मा, बाल अधिकार जागरूकता , काफ्ट एवं चित्रकला प्रदर्शनी, देविका देवेंद्र मंगलामुखी कार्यक्रम व अभिषेक राजपूत के भजन।  
  • 19 दिसंबर- रियलिटी शो स्टार नाइट-हेमंत ब्रजवासी, हेल्दी बेबी शो एवं पोषण गोष्ठी, स्काउट-गाइड शिविर। 
  • 20 दिसंबर- बालीवुड नाइट-सलमान अली, दुर्गाशक्ति कार्यशाला एवं हक की बात जिलाधिकारी के साथ, वाइस ऑफ हाथरस एवं कल्चरल ट्रेडिशनल रैंप वाक, रोजगार मेला, परिधान शो। 
  • 21 दिसंबर - बालीवुड मेगा नाइट अमित मिश्रा, पेट शो, वाइस ऑफ हाथरस फिनाले।


यह है आकर्षण के केंद्र
बनारसी साड़ी, असम का बंबू गिफ्ट आयटम, कश्मीर की शॉल, कश्मीर ड्राइफूट, खुर्जा की कॉकरी, बांबे ज्वेलरी, राजस्थानी बैंगल्स, फिरोजाबाद की चूडि़यां, सहारनपुर फर्नीचर, भदोई की कालीन, राजस्थानी आचार, राजस्थानी चूरन-सौंफ व सुपारी, पंजाबी जूती, कानपुर का लेदर पर्स, लुधियाना की कॉटन शर्ट आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed