{"_id":"5ffb3e9f8ebc3e2eef742794","slug":"hathras-lonivi-surveying-the-leveling-of-prison-land-hathras-news-ali253397546","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जेल की भूमि के समतलीकरण का सर्वे कर रहा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जेल की भूमि के समतलीकरण का सर्वे कर रहा लोनिवि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कारागार के निर्माण का काम तेज हो गया है। भूमि अधिग्रहण के बाद अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भूमि के समतलीकरण का सर्वे करने में जुट गए हैं। 60 एकड़ भूमि पर जेल का निर्माण होगा। सर्वे का काम पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। उसके बाद लखनऊ में जेल की डिजायन तैयार होगी।
जिला कारागार के लिए बिछिया गांव के निकट भूमि अधिग्रहण होने के बाद शुक्रवार से लोनिवि अधिकारियों ने भूमि के समतलीकरण के सर्वे का काम शुरू करा दिया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद अधिकारी रिपोर्ट लखनऊ भेजेंगे। उसके बाद जेल के भवन का डिजायन लखनऊ में तैयार किया जाएगा।
डिजायन बनने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। लोनिवि एक्सईएन आनंद कुमार का कहना है कि जेल की भूमि का सर्वे किया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कहां जमीन ऊंची है और कहां नीची है। जेल की बिल्डिंग का डिजायन लखनऊ में तैयार होगा।