फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Lok Sabha candidates get election symbols

Lok Sabha Eletion: किसी को मिला ऑटो रिक्शा तो किसी को गैस सिलिंडर, हाथरस से 10 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 22 Apr 2024 07:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 07:24 PM IST
सार

हाथरस जिले में तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले मतदान को लेकर 18 उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन जांच के दौरान आठ निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। 22 अप्रैल को नाम वापसी की प्रकिया पूरी होने के बाद 10  प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

विज्ञापन
Hathras Lok Sabha candidates get election symbols
प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदान करतीं हाथरस डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए 22 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए। नाम वापसी के साथ ही चुनावी मैदान की स्थिति साफ हो गई है। अब तीन प्रमुख दलों के साथ 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


हाथरस जिले में तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले मतदान को लेकर 18 उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन जांच के दौरान आठ निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। 22 अप्रैल को नाम वापसी की प्रकिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। 
विज्ञापन


यहां तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशी सहित 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया है। रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों को गैस सिलिंडर, ट्रक, ऑटो रिक्शा, कंप्यूटर, बल्ला, चारपाई और केतली का आवंटन किया है। अब निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार करने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिले चुनाव चिन्ह

  1. अनूप सिंह - भाजपा - कमल
  2. जसवीर - सपा - साइकिल 
  3. हेमबाबू धनगर - बसपा - हाथी
  4. घनश्याम सिंह - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी - गैस सिलिंडर
  5. डॉ. जयवीर सिंह धनगर - राष्ट्र उदय पार्टी - ट्रक
  6. जयपाल माहौर - ऑटो रिक्शा 
  7. दिनेश सांई - कंप्यूटर 
  8. मुन्नालाल जाटव - बल्ला
  9. रवि कुमार - चारपाई
  10. राजपाल सिंह - केतली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed