{"_id":"61cf5614b718612b901b7afb","slug":"hathras-lift-will-be-installed-in-jain-temple-shikhar-will-also-be-renovated-hathras-news-ali2819781192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जैन मंदिर में लगेगी लिफ्ट, शिखर का भी होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जैन मंदिर में लगेगी लिफ्ट, शिखर का भी होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
हाथरस : हलवाई खाना स्थित जैन मंदिर में पूजन कार्यक्रम में शामिल आचार्य व समाज के लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
1008 श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक व चंद्रप्रभु भगवान का महोत्सव हलवाई खाना स्थित जैन मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। इसमें लाखों रुपये की बोलियां ली गई। स्वर्ण कलश की प्रथम बोली राकेश जैन, मुकेश जैन टाइप वालों ने 61 हजार से अधिक की ली। उत्तरांचल तीर्थ कमेटी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार जैन ने मंदिर में लिफ्ट के लिए 1 लाख 11 हजार व शिखर के जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की।
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य प्रतिष्ठाचार्य राकेश भइया ने कहा कि आचार्य श्री के निर्देशन में देश भर में 137 गोशालाओं में करीब 10 लाख गायों को पाला जा रहा है। उनका दूध बेचा नहीं जाता है, बल्कि उनके बच्चों को पिलाया जाता है। उन्होंने मंदिर में श्रीजी को अभिषेक के बाद पहुंचने के लिए सफेद कपड़े के छन्ने बाजार से खरीदने के स्थान पर हथकरघा से खरीदने के निर्देश दिए।
मंदिर में आयोजित दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव के पहले दिन प्रात: साढ़े 7 बजे बोलियां लगाई गई थी। स्वर्ण कलश की बोली राकेश जैन, मुकेश जैन टाइप वाले, द्वितीय बोली उत्तरांचल तीर्थ कमेटी अध्यक्ष शैलेंद्र जैन उनके पुत्र संकल्प जैन ने ली। सभी सात वेदियों पर श्रीजी को विराजमान करने के अलावा सभी सात वेदियों पर एक साथ शांतिधारा करने की बोली अलीगढ़ के गिरीश जैन व अखिलेश जैन रंग वाले, धीरज जैन रिंकू, धन्य कुमार जैन सौगानी, राजेश जैन बैंक, कमलेश जैन, अनूप जैन, अंकुर जैन, श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा ली गई।
विज्ञापन
मंगल आरती की बोली राज बहादुर जैन की पतनी रेखा जैन द्वारा ली गई। श्री राकेश भैया जी के सानिध्य में महामस्तिकाभिषेक व पहली बार एक साथ सभी सात वेदियों पर शांतिधारा मुनिपुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज द्वारा उद्घाटित 108 रिद्धी मंत्रों से करायी गई। महामस्तिकाभिषेक के उपरांत हवन, पूजन व विधान दोपहर तक चला। दूसरे दिन मूलनायक अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन व श्रीशांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश जैन, श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, नेमिनाथ दिगम्बर जैन नयागंज प्रबंध समिति मंत्री कमलेश जैन, धीरज जैन रिंकू, पंकज जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, विजय जैन, सौरभ जैन रानू, मुकेश जैन, संजीव जैन भूरा, धन्य कुमार जैन सोगानी, अतुल जैन सासनी, पंकज जैन, मयंक जैन, तनू जैन, मनीष जैन, राजीव जैन, अंकित जैन, चंद्रप्रकाश जैन, अक्षत जैन, डा. पीके जैन, राहुल जैन बैटरी वाले, आयुष जैन, पुनीत जैन, महेश चंद्र जैन, विजय जैन, सम्यक जैन, सुमित जैन, नितिन जैन के अलावा काफी महिलाएं भी थी। संवाद