फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Left BJP due to new agricultural laws and rising inflation: Dr. Avin

हाथरस : नए कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई के चलते छोड़ी भाजपा : डॉ.अविन

Tue, 12 Oct 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Left BJP due to new agricultural laws and rising inflation: Dr. Avin
पत्रकारों से वार्ता करते बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। महंगाई इस समय चरम पर है। भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं और इसकी वजह से ही उन्होंने भाजपा छोड़ी है। बसपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा है कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाएगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। वह यहां बसपा के पदाधिकारियो की मौजूदगी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डॉ. अविन शर्मा ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था। वह भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे थे। उन्होंने अपने इस कदम से सभी को अचरज में डाल दिया था। लखनऊ से लौटकर यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि भाजपा में वह खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के विरोधी हैं। किसानों में भाजपा को लेकर काफी गुस्सा है। भाजपा के राज में महंगाई, अपराध चरम पर है। लखीमपुर कांड, गोरखपुर में कारोबारी की पुलिसकर्मियों द्वारा की गई हत्या इसका उदाहरण। आम आदमी आज खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि जब वह इलाके में जाते थे तो कृषि कानूनों के विरोध में उन्हें किसान घेर लेते थे तो और वह उन्हें कोई जवाब भी नहीं दे पाते थे। डॉ. अविन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बसपा यदि उन्हें सादाबाद से चुनाव लड़ाएगी तो वह चुनाव लड़ेंगे।

यदि टिकट नहीं देगी तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने कहा कि अगली बार मुख्यमंत्री बहन मायावती बनेंगी। इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी केसी निराला एड., सौबी कुरैशी, राजू वाल्मीकि, हुकुम सिंह नेताजी, सुशील सिद्धार्थ, डॉ. सतीशचंद, रमेश चंद निमेष, दिनेश भारती, पवन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed