फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Krishna Gopal Memorial Award given to Subhash Chandra Sharma

हाथरस : सुभाष चंद्र शर्मा को दिया कृष्ण गोपाल स्मृति सम्मान

Fri, 24 Dec 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Krishna Gopal Memorial Award given to Subhash Chandra Sharma
हाथरस : राधाकृष्ण कृपा भवन में आयोजित कृष्णगोपाल नेताजी स्मृति कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि और क? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कांग्रेस के आगरा रोड स्थित शिविर कार्यालय श्रीराधाकृष्ण कृपा भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे कृष्णगोपाल वार्ष्णेय नेताजी का 20 वां स्मृति समारोह मनाया गया। अध्यक्षता डॉ. जहीरुद्दीन पीरजादा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रियंका सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता राजपूत, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह दिवाकर एवं कैप्टन अमरदीप सिंह के अलावा मध्यप्रदेश से आए केंद्रीय पर्यवेक्षक राकेश यादव एवं अमोल चौरसिया रहे।
कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय स्मृति सम्मान से राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती व नेताजी के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। उन्नति भारद्वाज ने मां शारदा की वंदना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज का पूरा कार्यक्रम प्रियंका गांधी के उद्घोष ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ महिला सशक्तीकरण को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन

अतिथियों को जिलाध्यक्ष एवं आयोजन समिति ने शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बृजमोहन शर्मा, रोशनलाल वर्मा, कवि दीपक रफी ने काव्य पाठ कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अविनाशचंद्र पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, कृष्णा गुप्ता, बीना गुप्ता एड, सलमा बेगम, हरिशंकर वर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, डॉ. अरविंद भारद्वाज, नारायण प्रसाद पिप्पल, गिरिराज सिंह गहलोत, जितेंद्र गौतम, मथुरा प्रसाद, कुलदीप कुमार सिंह, आदित्य शर्मा, रीना कप्तान, संजय कप्तान, चमनेश कुमार राजपूत, ओपी गुप्ता, वीरेंद्र सिंह धनगर, राकेश अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed