फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Keep a close eye on paid news and advertisements: Expenditure Inspector

हाथरस : पेड न्यूज व विज्ञापनों पर रखें पैनी नजर : व्यय निरीक्षक

Wed, 02 Feb 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Keep a close eye on paid news and advertisements: Expenditure Inspector
हाथरस : कोषागार स्थित व्यय लेखा अनुक्षरण कक्ष का निरीक्षण करते व्यय प्रेक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक श्याम कुमार ने मंगलवार को कोषागार स्थित व्यय लेखा अनुरक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक ने जिला कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति तथा व्यय लेखा अनुरक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए 1950 में प्राप्त शिकायतों व सुझावों की विस्तृत जानकारी ली। शिकायतों का निश्चित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के निरीक्षण के दौरान पेड न्यूज, प्रिंट व इलेक्टॉनिक मीडिया में प्रसारित होने वाले विज्ञापनों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के श्याम कुमार ने व्यय लेखा पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रारूपों में व्यय डाटा सही-सही भरें, यदि कहीं पर शंका हो तो उच्चाधिकारियों या स्वयं उनसे सीधे वार्ता कर शंका का समाधान करें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं को प्रचार के लिए इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया में विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री का प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे प्रचार का रिकार्ड भी एमसीएमसी में रखने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी एमसीएमसी ने प्रेक्षक को मीडिया प्रमाणन, सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्टॉनिक मीडिया से संबंधित कार्याें की विस्तृत जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed