फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kamala Bazaar named after Chacha Nehru's wife

हाथरस : चाचा नेहरू की पत्नी के नाम पर पड़ा कमला बाजार का नाम

Sun, 14 Nov 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Kamala Bazaar named after Chacha Nehru's wife
हाथरस : कमला नेहरू बाजार के नाम का लगा पत्थर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी तमाम यादें संजोए हुए है। आजादी से पूर्व पंडित जवाहर लाल नेहरू पत्नी कमला नेहरू के साथ हाथरस आए थे। उस समय शहर के एक बाजार का नाम कमला नेहरू बाजार रखा गया था। इसे अब कमला बाजार के नाम से जाना जाता है। कमला नेहरू बाजार के नाम का शिलालेख भी मंदिर के द्वार पर लगा हुआ है।
देशभर में आजादी की खातिर आंदोलन चल रहा था। अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए क्रांतिकारी लोगों को एकजुट करने में लगे हुए थे। हाथरस में भी स्वाधीनता संग्राम का बिगुल बजा हुआ था। इस दौरान सन 1932 से पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू व उनकी पत्नी कमला नेहरू हाथरस आए थे। सासनी गेट से क्रांति चौक की ओर जाने वाले बाजार में उन्होंने आंदोलनकारियों को संबोधित किया था। उसी समय इस बाजार को कमला नेहरू बाजार का नाम दिया गया। बाद में इसे मान्यता मिल गई और कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर के द्वार पर कमला नेहरू बाजार का शिलालेख भी लगाया गया, जो आज तक लगा हुआ है। वर्तमान में इस बाजार को कमला बाजार के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

इस बारे में बुजुर्ग बताते हैं कि चाचा नेहरू और कमला नेहरू ने भाषणों से आंदोलनकारियों में जान फूंक दी थी। कुछ लोगों के साथ मिलकर उन्होंने अंग्रेजों को टक्कर देने की रणनीति भी तैयार की। चाचा नेहरू के भाषणों से स्थानीय लोग काफी प्रभावित हुए। धीरे-धीरे आजादी की लड़ाई लड़ने वालों की फौज हाथरस में तैयार हो गई। उस सभा की याद कमला नेहरू बाजार से जुड़ी हुई है। जो सासनी गेट से बख्तावर गली के मोड़ तक है। शहर के कई लोग इस हकीकत के बारे में नहीं जानते होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed