{"_id":"5ddd7a738ebc3e548349e784","slug":"hathras-jewelry-worth-lakhs-crossed-from-bullion-traders-shop-in-may-sadabad-news-ali2198402167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मई में सराफा कारोबारियों की दुकान से लाखों के आभूषण पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मई में सराफा कारोबारियों की दुकान से लाखों के आभूषण पार
विज्ञापन
मई में सराफा कारोबारियों के यहां चोरी की जानकारी पुलिस को देता कारोबारी।
- फोटो : SADABAD
मई में सराफा कारोबारियों की दुकान से लाखों के आभूषण पार
अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम, विरोध में कारोबारियों ने दुकान रखी बंद
डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच पड़ताल, रिपोर्ट हुई दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव मई स्थित पैंठ बाजार में चोरों ने दो सर्राफा कारोबारियों की दुकान के शटर तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर सराफा कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया, घटना के विरोध में अन्य कारोबारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घटना के संबंध में राधारमन वर्मा पुत्र मुरारीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी ज्वैलर्स की दुकान पैठ बाजार मई में है। उसके पास ही दिनेश पुत्र सौदान सिंह निवासी गढ़ की दुकान स्थित है। 25/26 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों के शटर उचकाकर चोरी कर ली। चोरों ने राधारमन की दुकान से लगभग 60 ग्राम सोने और लगभग छह किलो चांदी के आभूषण पार कर दिए। चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख दस हजार रूपये बताई जाती है।
इधर, दिनेश की दुकान से चोर चांदी, गिलट और सोने के आभूषण पार कर ले गए। दोनों दुकानों में हुई चोरी की घटना से सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। चोरी की घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। एक अलमारी खेत में पड़ी मिली, जबकि कुछ आभूषण ताजपुर वाले रोड पर पड़े हुए मिले। मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल की। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।