फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: JCB demolished the unpaved construction, encroachers created panic

हाथरस : जेसीबी ने ढहाए कच्चे-पक्के निर्माण, अतिक्रमणकारियों में मची खलबली

Tue, 31 May 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: JCB demolished the unpaved construction, encroachers created panic
हाथरस : अलीगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी ने कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। इस दौरान नोक-झोंक भी हुई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान का विरोध नहीं हो सका। अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
एसडीएम सदर विपिन शिवहरे की मौजूदगी में मंगलवार को प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने अलीगढ़ रोड पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी ने वहां कई कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। टिनशेड़ उखाड़ दिए। घरों के बाहर कई पक्के चबूतरे तोड़ दिए। इसके अलावा घरों के बाहर लगे जनरेटर भी हटवा दिए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने जब अभियान का विरोध करने की कोशिश की तो अधिकारियों ने इन्हें सख्त चेतावनी भी दे दी। कुछ स्थानों पर नोक-झोंक भी हुई। अभियान को देखकर काफी अतिक्रमणकारियों ने अपने घर के बाहर रखा सामान खुद ही हटा लिया। करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना भी अतिक्रमणकारियों से वसूला गया। अभियान से अतिक्रमणकारियों में खलबली देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed